Trendingछत्तीसगढ

जो भारत में जन्मा ही नहीं, उसकी बात का यकीन कौन करेगा, वोट चोरी के आरोपों पर बोले विधायक पुरंदर मिश्रा

रायपुर। बिहार चुनाव को लेकर उतर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी। कांग्रेस और घटक दल आपस में कर रहे लड़ाई झगड़ा कर रहे है। जिसका फायदा NDA को मिलेगा।

उन्होंने कांग्रेस की तरफ से लगातार वोट चोरी के आरोपों पर कहा कि, कांग्रेस वोट चोरी की बात करती हैं, जो व्यक्ति भारत में जन्मा ही नहीं उसकी बात का भारत में कोई भी व्यक्ति विश्वास नहीं करेगा। राहुल गांधी आगे भी पार्टी की कमान संभालते रहे और कांग्रेस को कमजोर करते रहे, हम देश को मजबूत करेंगे।वहीं ओड़िशा चुनाव को लेकर कहा कि, हम मुख्यमंत्री के साथ उड़ीसा जा रहे हैं, वहां भी बीजेपी की जीत होगी।

विधायक मिश्रा ने SIR को उठे राजीनीतिक विवाद को लेकर कहा- यह निर्वाचन आयोग का कार्य है इसमें राजनीतिक दलों को टिप्पणी करने का नहीं है।
पहले भी SIR का कार्य होता था, भारत को स्वच्छ रूप से जनतंत्र को वोटिंग कर भारत को मजबूत करने का काम होगा। जो बाहरी लोग हैं जो गलत आधार बना कर देश में रह रहे है उन्हें खदेड़ा जाए। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटने के आरोपों पर कहां आलोचना करने से कुछ नहीं होता, कांग्रेस बताए अगर कांटे जा रहे है तो आयोग को बताएं।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 174