Trendingअजब गजबबड़ी खबर

किसने पहली बार लिखा था – OK? ऐसे बना एक पॉपुलर शब्द

आज हर बातचीत के ‘OK’ का इस्तेमाल होता है. यह शब्द या टर्म के इस्तेमाल का मतलब ही है – ठीक है. सहमति जताने या सबकुछ सही करने या होने का संकेत देने के लिए, हम अक्सर ओके का इस्तेमाल करते हैं. दुनियाभर के लोग, अलग- अलग भाषा बोलने वाले, अलग- अलग संस्कृतियों से आने वाले, हर कोई अपनी स्थानीय बोली में भी इस टर्म का बखूबी इस्तेमाल करते हैं और हर जगह इसका मतलब एक ही होता है.

ऐसे में सवाल उठता है कि यह OK होता क्या है? इसका फुलफॉर्म क्या है? इन सवालों का जवाब ढूंढने का काफी लोगों ने प्रयास किया और इसकी अपने- अपने तरीके से व्याख्या कि लेकिन OK शब्द की उत्पति, बोलचाल में इसका शुरुआती इस्तेमाल कैसे शुरू हुआ इसका इतिहास 1960 में के दशक में कोलंबिया विश्वविद्यालय के अंग्रेजी प्रोफेसर और अमेरिकी भाषाविद् एलन वॉकर रीड ने पता लगाया. OK की वास्तविक उत्पत्ति का रीड ने पता लगाया, जिससे यह पता चला कि यह 1839 में एक समाचार पत्र संपादक के व्यंग्य से उत्पन्न हुआ था.

बोस्टन के एक अखबार में एक घटिया मजाक के रूप में पहली बार ओके का इस्तेमाल किया गया था. 23 मार्च, 1839 को बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट के दो नंबर पन्नो को सरसरी तौर पर पढ़ रहे पाठकों ने शायद ही दूसरे कॉलम में स्याही के छींटों के बीच छिपी भाषाई विचित्रता पर ध्यान दिया होगा. प्रोविडेंस के एक अखबार पर कटाक्ष करने वाले एक लेख के अंत में, “ऑल करेक्ट” लिखकर बगल में उसका शॉर्ट फॉर्म “ओके” लिख दिया था. हालांकि, ऑल करेक्ट का शॉर्ट फॉर्म ओके वर्तनी के लिहाज से एक गलत शॉर्ट फॉर्म था. फिर भी ओके को ऑल करेक्ट के शॉर्ट फॉर्म के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा.

आजकल LOL और OMG जैसे टेक्स्ट-फ्रेंडली शॉर्टकट्स की भरमार है. ठीक वैसे ही 19वीं सदी के अमेरिका में भी शब्दों को छोटा करके बोलने या लिखने का चलन था. हालांकि, उस वक्त शॉर्ट फॉर्म थोड़ा अलग तरीके से लिखे जाते थे, हास्य के लिए, पढ़े-लिखे युवा और संभ्रांत लोग जानबूझकर शब्दों की वर्तनी गलत लिखते थे और उन्हें बोलचाल की भाषा में छोटा कर देते थे.

उदाहरण के लिए, “KG” का मतलब “know go” होता था, जो “no go” की गलत वर्तनी थी. आज तो यह मजाक हमें समझ भी नहीं आता, लेकिन 1800 के दशक में यह बहुत ही मजेदार था. तो जब “ओके” शब्द छपा, तो इसका मतलब “ऑल करेक्ट” का शॉर्ट फॉर्म था, जो “ऑल करेक्ट” की गलत वर्तनी थी.

इस शख्स ने पहली बार लिखा था ओके
एलन मेटकाफ, जिन्होंने ‘ओके: द इम्प्रोबेबल स्टोरी ऑफ अमेरिकाज ग्रेटेस्ट वर्ड’ लिखी है, उनके अनुसार , बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट के संपादक चार्ल्स गॉर्डन ग्रीन, जो अक्सर चुटकुलों और अन्य अखबारों पर कटाक्ष करते थे, संभवतः प्रोविडेंस के अखबार पर इस हमले के लेखक थे और इस तरह “ओके” शब्द को जन्म देने वाले पहले वही व्यक्ति थे.

1840 के चुनाव ने ‘ओके’ शब्द को कैसे लोकप्रिय बनाया
तीन दिन बाद, OK शब्द बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट के एक अन्य लेख में फिर से दिखाई दिया और 1839 के दौरान यह धीरे-धीरे अमेरिकी बोलचाल की भाषा का अभिन्न अंग बन गया. साल के अंत तक, यह बोस्टन इवनिंग ट्रांसक्रिप्ट , न्यूयॉर्क इवनिंग टैटलर और फिलाडेल्फिया गजट में भी दिखाई देने लगा था. हालांकि, अगले साल के राष्ट्रपति चुनाव अभियान की सुर्खियों ने OK को भाषाई प्रसिद्धि दिलाई.

1840 में, तत्कालीन राष्ट्रपति मार्टिन वान ब्यूरन को विलियम हेनरी हैरिसन के खिलाफ री-इलेक्शन अभियान का सामना करना पड़ा , जो युद्ध नायक थे. वह ‘टिप्पेकेनो एंड टाइलर टू’ और ‘लॉग केबिन एंड हार्ड साइडर’ जैसे नारों से लोकप्रिय हुए थे. वहीं वान ब्यूरन के समर्थकों ने अपना खुद का नारा बनाया – ‘ओके’. वान ब्यूरन का जन्म और पालन-पोषण न्यूयॉर्क के किंडरहुक शहर में हुआ था, और उन्हें ‘ओल्ड किंडरहुक’ उपनाम मिल गया था. डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति के समर्थकों ने देश भर में ‘ओके क्लब’ बनाने शुरू कर दिए. जैसा कि मेटकाफ लिखते हैं – ओके का अब दोहरा अर्थ हो सकता था और ओल्ड किंडरहुक पूरी तरह सही था.

हैरिसन के विरोधियों ने भी OK शब्द का प्रयोग शुरू कर दिया, लेकिन उन्होंने इसे बिल्कुल अलग तरीके से इस्तेमाल किया. उन्होंने इस मुहावरे का इस्तेमाल वैन ब्यूरेन के गुरु एंड्रयू जैक्सन पर निशाना साधने के लिए किया. न्यूयॉर्क मॉर्निंग हेराल्ड के संपादक ने लिखा कि जैक्सन की वर्तनी इतनी खराब थी कि वे मानते थे कि ‘ऑल करेक्ट’ की सही वर्तनी ‘ओले कुर्रेक’ है और उन्होंने अपने राष्ट्रपति पद के दस्तावेजों पर अपनी सहमति जताने के लिए ‘OK’ लिखकर हस्ताक्षर किए. यह मिथक दूर-दूर तक फैल गया.

अमेरिका भर में ‘ओके’ शब्द कैसे फैला
हैरिसन ने 1840 का चुनाव जीता और इसके साथ ओके ने भी जीत हासिल की. ​यह अभिव्यक्ति रोजमर्रा की बोलचाल में दिखाई देने लगी और 1864 में यह अश्लील शब्दों के शब्दकोश में शामिल हो गई.

Related Posts

1 of 454