Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में महिंद्रा शोरूम में 10 लाख की ठगी, टीम लीडर ने ग्राहकों से अपने खाते में जमा कराए पैसे

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित लाभांडी के शिवनाथ मोटर्स (महिंद्रा शोरूम) में वाहन बिक्री के नाम पर 10 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शोरूम में टीम लीडर के पद पर कार्यरत कर्मचारी ने ग्राहकों का भरोसा जीतकर वाहन बुकिंग और डाउन पेमेंट के नाम पर करीब 10 लाख 24 हजार 853 रुपये अपने निजी खाते में जमा करा लिए। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अमलेश्वर निवासी और शिवनाथ मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के एचआर मैनेजर सूरज ढलाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में बताया गया है कि नीरज चंद्राकर 16 फरवरी 2026 से 25 जून 2026 तक शोरूम में टीम लीडर के पद पर कार्यरत था। उसकी जिम्मेदारी वाहन खरीदने वाले ग्राहकों की बुकिंग और डाउन पेमेंट की प्रक्रिया पूरी कराना थी।

आरोप है कि नीरज ने इसी जिम्मेदारी का फायदा उठाते हुए ग्राहकों को कंपनी के खाते के बजाय अपने निजी यूपीआई आईडी और नकद के माध्यम से भुगतान करने के लिए राजी किया। उसने कुल 11 ग्राहकों से अलग-अलग किस्तों में राशि लेकर करीब 10.24 लाख रुपये की हेराफेरी की।

जांच में सामने आया कि ग्राहकों से पैसे लेने के बावजूद न तो कंपनी के रिकॉर्ड में उनकी बुकिंग दर्ज हुई और न ही रकम कंपनी के खाते में जमा हुई। जब ग्राहकों ने वाहन की डिलीवरी और बुकिंग की जानकारी मांगी, तब पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

शोरूम प्रबंधन ने आरोपी से हिसाब मांगा तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया और फरार हो गया। कंपनी की आंतरिक जांच में पुष्टि होने के बाद तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

बिलासपुर: बाल अधिकार संरक्षण आयोग और पुलिस की बड़ी सफलता, लापता 12 वर्षीय बच्ची अंतरराष्ट्रीय सीमा से बरामद

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तत्परता और बिलासपुर पुलिस…

एनएचएआई का बड़ा कदम: ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप से मिलेगा टोल प्लाजा का ‘लोकल पास’, 22 भाषाओं में दर्ज होगी शिकायत

रायपुर: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय निवासियों के…

1 of 428