Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- 14 साल के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, फुटबॉल अभ्यास के दौरान खेलते-खेलते गिरा

सुकमा: जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय मोहम्मद फैजल की फुटबॉल खेलते समय अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। फैजल 23 नवंबर की सुबह नियमित अभ्यास के लिए मैदान गया था, लेकिन वॉर्मअप करते समय नीचे गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने में सफल नहीं हो पाए।

जानकारी के मुताबिक फैजल छिंदगढ़ स्थित आत्मानंद स्कूल का 9वीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई के साथ-साथ वह खेलों में भी बेहद सक्रिय था और हाल ही में आयोजित बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका था। नियमित अभ्यास, फिटनेस और अनुशासन उसकी पहचान थे।

मौके पर मौजूद बच्चों ने बताया कि फैजल पूरी तरह स्वस्थ और फिट दिख रहा था। वह रोजाना सबसे पहले मैदान आता और दौड़ने व एक्सरसाइज करने में कोई कसर नहीं छोड़ता था।डॉक्टरों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह हार्ट अटैक माना जा रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249