Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 7 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सल गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। दो अलग-अलग थाना इलाकों से कुल 7 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है।

थाना नैमेड़ का मामला: 21 नवंबर को कांडका–जपेली जंगल में नक्सल मूवमेंट की सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी की। इस ऑपरेशन में थाना पुलिस और कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने 5 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली है। सुरक्षा बलों का अनुमान है कि इनका उपयोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में किया जा सकता था।सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468