रायपुर। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार एनकाउंटर में अबतक 6 नक्सली मारे गए है। फिलहाल दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है
बता दें कि आज सुबह 10 बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही। सूत्रों ने अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। घटनास्थल से इंसास राइफल, स्टेनगन, 303 रायफल और विस्फोटक बरामद हुआ है। ऑपरेशन में DRG बीजापुर, DRG दंतेवाड़ा और STF की संयुक्त टीम शामिल है। सुरक्षबलों को मजबूती देने के लिए आसपास के इलाकों में CRPF, CAF और बस्तर फाइटर्स की अतिरिक्त टीमें रवाना की गई है।










