Trendingदेश

Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के EXIT POLL जारी, जानिए किसकी बन रही सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग आज खत्म हो गई है। इस बार राज्य में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है, जिसे हम मान जा रहा है कि जनता ने किसी एक खेमे को अपना स्पष्ट बहुमत दे दिया है। विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम टीवी चैनल और एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल नतीजे जारी कर दिए हैं।

बता दें कि बिहार की 243 सीटों वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान हुआ है। MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सामने आ गया है जिसमें एनडीए को 48 फीसदी महागठबंधन को 37 फीसदी तथा अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं। यानि महागठबंधन को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है।

वहीं जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। जिसमें एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।

पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जनसुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोल्स ऑफ पोल्स (3 एगिज्ट पोल्स) की बात करें तो एनडीए जबरदस्त वापसी करते हुए 138-155 सीटें हासिल कर सकता है। वहीं महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 0-2 था अन्य के खाते में 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है।

Related Posts

सूरजपुर में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार: शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाला एक बेहद…

केंद्रीय जेल में गूंजी 15 साल बाद शहनाई: दुष्कर्म के मामले में विचाराधीन बंदी ने प्रेमिका से रचाई शादी

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित केंद्रीय जेल जगदलपुर में…

1 of 427