Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

जशपुर। फरसाबहार विकासखंड के शिक्षा विभाग में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षकों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने एक साथ तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन ने फरसाबहार के विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन को जिला पंचायत कार्यालय में अटैच किया है। वहीं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र साय पैंकरा को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।

इसी मामले में बीआरसी देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पत्थलगांव भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि शिक्षकों ने अधिकारियों के खिलाफ कथित आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की थी।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

अब एक ही कार्यालय से जुड़े तीन अधिकारियों पर हुए इस एक्शन के बाद शिक्षा विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सवाल ये है—शिकायतों की जांच में आगे और क्या खुलासा होता है?

Related Posts

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देंगी मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में…

आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय में दहला देने वाली घटना: 10वीं के छात्र का हॉस्टल में मिला शव, मचा हड़कंप

बालोद: जिले के डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में गुरुवार…

1 of 465