Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में देशी शराब अब प्लास्टिक पैक में, पहले दिन ही उमड़ी भीड़, ग्राहकों को पसंद आया टेस्ट

रायपुर। रायपुर जिले में मंगलवार से प्लास्टिक बोतल में शराब की बिक्री की शुरुआत कर दी गई है। फिलहाल शहर की कुछ चुनिंदा दुकानों में ही यह व्यवस्था लागू की गई है, जहां शेरा और शोले ब्रांड की देशी शराब पौवा में उपलब्ध कराई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी के चंगोराभाठा और टाटीबंध स्थित शराब दुकानों में सबसे पहले प्लास्टिक बोतल वाली शराब का स्टॉक पहुंचाया गया। यहां 300-300 पेटी देशी शराब की सप्लाई की गई, जिसके बाद मंगलवार से बिक्री शुरू होते ही दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कुछ लोगों का कहना है कि फिलहाल शराब का स्वाद सामान्य है, लेकिन प्लास्टिक बोतल में लंबे समय तक रखने से स्वाद में बदलाव की आशंका बनी रहती है। वहीं कई ग्राहकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि कांच की बोतल के टूटने का डर अब खत्म हो गया है।

इस नई व्यवस्था से ग्राहकों के साथ-साथ शासन को होने वाले नुकसान में भी कमी आने की उम्मीद है। पहले परिवहन और उपयोग के दौरान कांच की बोतलों के टूटने से काफी नुकसान होता था, लेकिन प्लास्टिक बोतलों में यह जोखिम बेहद कम हो जाएगा। बताया गया कि हालिया सप्लाई में 2400 पेटी में केवल एक ही बोतल डैमेज पाई गई, जो इस बदलाव की सफलता को दर्शाता है। फिलहाल यह व्यवस्था सीमित दुकानों में शुरू की गई है, जिसे आने वाले समय में अन्य स्थानों पर भी लागू किया जा सकता है।

Related Posts

कल से शुरू हो रही देश की पहली डिजिटल जनगणना, घर की सुविधा से लेकर रसोई के दाने-पानी तक का देना होगा हिसाब

रायपुर। देश में आगामी जनगणना को लेकर इस बार एक बड़ा डिजिटल बदलाव किया गया है।…

1 of 274