Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- छात्रों के लिए खुशखबरी: अप्रैल में आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, माशिम की तैयारी पूरी

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार बोर्ड 30 अप्रैल से पहले परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है।

जानकारी के अनुसार, इस बार 10वीं परीक्षा में लगभग 3.21 लाख और 12वीं परीक्षा में 2.45 लाख छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड ने इस शैक्षणिक सत्र से परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित करने की व्यवस्था लागू की है, ताकि द्वितीय परीक्षा नए सत्र के दाखिले से पहले पूरी की जा सके।

इस वर्ष 12वीं कक्षा का हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा दोबारा 10 अप्रैल को आयोजित करनी पड़ी, जिसका असर मूल्यांकन कार्य पर भी पड़ा। इसके बावजूद 10वीं कक्षा का मूल्यांकन पहले ही पूरा कर लिया गया है और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि 12वीं का मूल्यांकन हाल ही में पूरा किया गया है।

बोर्ड अब 10वीं के परिणाम इसी माह जारी करने की तैयारी में है, जबकि 12वीं के परिणाम थोड़े विलंब से आने की संभावना है। इधर, 5वीं और 8वीं कक्षाओं का मूल्यांकन भी अंतिम चरण में है और इनके परिणाम भी अप्रैल के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। वहीं, सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के परिणाम भी 15 से 20 अप्रैल के बीच घोषित होने की संभावना जताई जा रही है, जिन्हें छात्र डिजिलॉकर और आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456