Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा को लेकर एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने रात के सन्नाटे का लाभ उठाकर एक घर में प्रवेश किया और धारदार हथियार के बल पर महिला के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को चौबीस घंटों के भीतर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, घटना 26 मार्च की रात करीब 2:00 बजे की है। पीड़िता उस समय घर में अकेली थी। इसी दौरान ग्राम का ही निवासी मुकेश कुमार ढीमर चुपके से घर में घुस आया। आरोपी ने पीड़िता की गर्दन पर चाकू अड़ाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और शोर मचाने पर अंजाम भुगतने को कहा। डरी-सहमी महिला के साथ आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिलासपुर पुलिस तत्काल हरकत में आई। ASP मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) डी.आर. टंडन के दिशा-निर्देशन में बिल्हा पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। “पुलिस ने सूचना मिलते ही घेराबंदी कर आरोपी मुकेश कुमार ढीमर को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।”


Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456