Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: तिल्दा-नेवरा में महिला की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 15 निवासी परमेश्वरी मानिक पूरी अपने बेटे और बेटी के साथ नेवरा स्थित चॉइस सेंटर में आधार कार्ड के नवीनीकरण के लिए गई थीं। काम पूरा होने के बाद वह अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान अग्रसेन चौक और गुरु घासीदास चौक के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े, लेकिन महिला ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Posts

कल से शुरू हो रही देश की पहली डिजिटल जनगणना, घर की सुविधा से लेकर रसोई के दाने-पानी तक का देना होगा हिसाब

रायपुर। देश में आगामी जनगणना को लेकर इस बार एक बड़ा डिजिटल बदलाव किया गया है।…

1 of 274