बिलासपुर। सतनामी समाज के लगातर भारी विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आशुतोष चैतन्य महाराज को गिरफ्तार कर लिया है। कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर टिप्पणी की थी, जिसपर सतनामी समाज ने विरोध जताया था। इसपर अब तखतपुर पुलिस ने एक्शन लिया है।
बता दें कि, बिलासपुर जिले में आयोजित भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज द्वारा सतनामी समाज को लेकर टिप्पणी की थी। जिसमे उन्होंने सतनामी समाज के लोगों को गायों को काटने वाला बताया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसके बाद सतनामी समाज के लोगों में गुस्सा फ़ैल गया।










