Trendingदुनियाबड़ी खबर

40 दिन बाद खुला होर्मुज जलडमरूमध्य: ईरान का बड़ा फैसला, वैश्विक व्यापार को राहत

40 दिन बाद होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुल गया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसकी घोषणा की है. अराघची ने कहा कि अब सभी जहाज आराम से होर्मुज से गुजर सकेंगे. लेबनान में सीजफायर के बाद हमने यह फैसला किया है. अमेरिकी हमले को कुंद करने के लिए 6 मार्च को ईरान ने होर्मुज को ब्लॉक कर दिया था.

एक सोशल पोस्ट में विदेश मंत्री अराघची ने कहा- जब तक अस्थाई सीजफायर है, तब तक होर्मुज से सभी वाणिज्यिक जहाज आसानी से गुजर सकेंगे. सभी जहाज ईरान के इस्लामी गणराज्य के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले से घोषित समन्वित मार्ग से होकर गुजर सकेंगे.

ईरान ने क्यों लिया होर्मुज खोलने का फैसला?

  1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 दिन पहले होर्मुज से नाकाबंदी हटाने की घोषणा की थी. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि चीन से मेरी बात हुई है. हम नाकाबंदी हटाएंगे. ईरान ने होर्मुज को लेकर हमारी बात मान ली है. चीन ने भी हमारी बात मान ली है.
  2. ईरान पर सीजफायर को आगे बढ़ाने के लिए होर्मुज खोलने का दबाव था. अमेरिका का कहना था कि सीजफायर पर बात तभी बढ़ेगी, जब तक ईरान होर्मुज नहीं खोलेगा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को आगे बढ़ाने की सहमति बन गई है. इसी कवायद के तहत होर्मुज को खोला गया है.
  3. ईरान पर होर्मुज खोलने का दबाव था. होर्मुज को खुलवाने को लेकर पेरिस में 40 देशों की एक मीटिंग प्रस्तावित है. इस मीटिंग में फ्रांस-ब्रिटेन जैसे देशों के नेता शामिल होंगे. ईरान वर्तमान में एक साथ इतने देशों से दुश्मनी मोल नहीं ले सकता है.

Related Posts

डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…

लोकसभा में संशोधन बिल पारित नहीं हुआ, 298 सदस्यों ने समर्थन में किया मतदान, 230 सदस्यों ने विरोध में किया मतदान

नई दिल्ली: संसद के हालिया सत्र में महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33…

1 of 273