Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई: घूस लेते BEO और CAC रंगे हाथ गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। शिक्षा विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बरमकेला विकासखंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) और क्लस्टर अकादमिक कोऑर्डिनेटर (CAC) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक शिक्षक से रुके हुए वेतन के एवज में घूस मांगने का आरोप है।

वेतन जारी करने के लिए मांगी जा रही थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, एमएस जीकीपाली स्कूल के शिक्षक निरंजन बरिहा ने BEO नरेंद्र कुमार जांगड़े और CAC संजय चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका वेतन कई महीनों से लंबित था और जब भी वे भुगतान के लिए अधिकारियों से संपर्क करते, उनसे रिश्वत की मांग की जाती थी।

बताया गया कि पहले बड़ी रकम मांगी गई, लेकिन बाद में 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

ACB ने बिछाया जाल, रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। तय योजना के तहत शिक्षक निरंजन बरिहा रिश्वत की रकम लेकर BEO कार्यालय पहुंचे।

जैसे ही उन्होंने 10 हजार रुपये आरोपी अधिकारियों को दिए, पहले से तैनात ACB टीम ने मौके पर ही BEO नरेंद्र कुमार जांगड़े और CAC संजय चौहान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई जारी, पूछताछ में जुटी टीम

दोपहर करीब 2 बजे से ACB की कार्रवाई जारी है। टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश

इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468