Trendingखेल

IPL Retention 2026: इन खिलाडियों को टीम ने दिखाया बाहर का रास्ता, यहां देखें किस टीम ने किसे किया रिलीज

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के लिए खिलाडियों के रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आज डेट थी। सभी 10 टीमों ने अपनी- अपनी खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेंशन जारी कर दी। जिसके बाद अब यह साफ़ हो गया है कि कौन से खिलाड़ी मिनी ऑक्शन में जाएंगे।

यहां देखिए सभी टीमों के रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट-

CSK के रिलीज खिलाड़ी
राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, डेवोन कॉनवे, रवीन्द्र जडेजा (ट्रेड), सैम करन (ट्रेड), दीपक हुड्डा, विजय शंकर, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, मथीशा पथिराना।

राजस्थान रॉयल्स के रिलीज खिलाड़ी
वनिंदु हसरंगा, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, महेश तीक्षणा और फजलहक फारुखी।

MI ने किसे किया रिलीज?
बेवन जैकब्स, के श्रीजीत, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, लिजार्ड विलियम्स, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान और रीस टॉपली।

पंजाब के 5 खिलाड़ी रिलीज
ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, प्रवीण दुबे, कुलदीप सेन और काइल जैमिसन।

लखनऊ की रिलीज लिस्ट
डेविड मिलर, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शमार जोसेफ, आकाश दीप और रवि बिश्नोई।

SRH के रिलीज खिलाड़ी
मोहम्मद शमी, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, राहुल चाहर,एडम जम्पा, वियान मुल्डर और सिमरजीत सिंह।

RCB का चौंकाने वाला फैसला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्वास्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, टिम सेफर्ट, लियाम लिविंगस्टन, मनोज भंडागे, लुंगी नगिदी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मोहित राठी को रिलीज किया है।

दिल्ली ने छोड़े 7 खिलाड़ी
फाफ डुप्लेसी, जेक फ्रेजर मैक्गर्क, डोनोवन फरेरा (ट्रेड), सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालंकडे।

GT से 6 खिलाड़ी बाहर
गुजरात टाइटंस ने शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, दासुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जे और कुलवंत खेजरोलिया को रिलीज कर दिया है।

Related Posts

1 of 361