Trendingदेशबड़ी खबर

‘SPG से झालमुड़ी बनवाकर नाटक रचा…’, ममता बनर्जी ने PM मोदी को घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां की. इस बीच उन्होंने झाड़ग्राम में एक दुकान पर झालमुड़ी खाई. इसके बाद से उनका झालमुड़ी वाला वीडियो देशभर में वायरल हो गया. लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह रास नहीं आया और उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा.

ममता बनर्जी ने इसे कोरा नाटक बताते हुए कहा झालमुड़ी की दुकान में माइक लगा दिया, फिर एसपीजी से झालमुड़ी बनवाई ताकि एक ड्रामा रचा जा सके! कभी चुनाव के समय वह गुफा में चले जाते हैं, कभी खुद को चायवाला बताते हैं! उन्होंने 10 रुपये निकालकर झालमुड़ी खाई, जरा सोचिए. वह झालमुड़ी पहले से ही उनके लिए तैयार की गई थी. अगर ऐसा नहीं था, तो दुकान के अंदर कैमरा क्यों लगाया गया था? उनसे पूछिए। सब ड्रामा है!

बनर्जी ने कहा कि जहां भी वह रैली करते हैं, वहां लोगों को ट्रेनों से लाया जाता है. बाहर से भीड़ जुटाई जाती है. उनके पास बूथों पर तैनात करने के लिए अपना जनबल नहीं है. वे दबाव बनाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं.

ममता ने आगाह करते हुए कहा कि तीन हफ्तों बाद टीएमसी सरकार बनाएगी इसलिए ईवीएम पर कड़ी नजर रखें. केंद्रीय बलों को ईवीएम लूटने का काम दिया गया है. सावधान रहें! हमें खबर मिली है कि वे मतगणना प्रक्रिया में छेड़छाड़ करने की कोशिश कर सकते हैं. एक इंच भी पीछे मत हटिए. आपको अंत तक लड़ना होगा.

बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को झाड़ग्राम में अपना काफिला रुकवाया और वहां के मशहूर स्ट्रीट फूड ‘झालमुड़ी’ का लुत्फ उठाया. प्रधानमंत्री ने इस पल की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर भी शेयर किए. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘रविवार की व्यस्तता के बीच पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं के दौरान, मैंने झाड़ग्राम में कुछ स्वादिष्ट मसालेदार झालमुड़ी का स्वाद चखा.’

बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को बंगाल के पुरुलिया, मेदिनीपुर और बांकुड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान उन्हें टीएमसी पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

1 of 435