Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

नहीं हुआ कोई प्लेन क्रैश: जशपुर में फैली खबर पर प्रशासन का बड़ा खुलासा, VIDEO

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्लेन क्रैश की खबर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिला प्रशासन और पुलिस ने इस पूरे मामले को अफवाह करार दिया है।

जशपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिस इलाके में हादसे की बात कही जा रही थी, वहां किसी भी ग्रामीण ने विस्फोट जैसी कोई आवाज नहीं सुनी। साथ ही, मौके पर किसी तरह के हादसे का कोई साक्ष्य भी नहीं मिला है।

प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमों को मौके पर भेजा। ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई, लेकिन कहीं भी प्लेन क्रैश के संकेत नहीं मिले।

कलेक्टर रोहित व्यास ने भी बताया कि शुरुआती सूचना प्लेन क्रैश की मिली थी, लेकिन जांच में अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन लगातार अन्य जानकारियां जुटा रहा है।

दरअसल, जिला प्रशासन के अनुसार जंगल में कुछ लोगों द्वारा आग लगाए जाने के कारण धुआं उठा, जिसे देखकर प्लेन क्रैश की अफवाह फैल गई।फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468