Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- प्रेमिका को इंप्रेस करने बुलेट चुराई, 24 घंटे में चढ़े पुलिस के हत्थे

रायपुर। राजधानी में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए एक युवक चोर बन बैठा। युवती को महंगी बाइक पर घुमाने की चाह में युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बुलेट चोरी कर ली। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में ऋषि शुक्ला और रोहितेश चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। ऋषि पेशे से ढोलक वादक है और अपने पिता के साथ मंदिर में काम करता है, जबकि उसका दोस्त मोबाइल दुकान में नौकरी करता है।

प्रेम के लिए बना चोर
पूछताछ में ऋषि ने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता है और उसे खुश करने के लिए महंगी बाइक पर घुमाना चाहता था। इसी इच्छा के चलते उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बुलेट चोरी करने की योजना बनाई।

कमल विहार से की बाइक चोरी
दोनों आरोपियों ने कमल विहार इलाके में एक घर के बाहर खड़ी योगेश बांदे की बुलेट बाइक को निशाना बनाया और उसे चुरा लिया।

यू-ट्यूब से सीखा लॉक तोड़ना
ऋषि को बाइक का लॉक तोड़ने का तरीका नहीं आता था, इसलिए उसने यू-ट्यूब के जरिए यह तरीका सीखा। लेकिन वह अपनी प्रेमिका को इंप्रेस कर पाता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Related Posts

CG NEWS: अंधविश्वास और गुस्से की भेंट चढ़ी ममता, झाड़-फूंक से रोकने पर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,…

1 of 295