Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कांकेर में 8 लाख का इनामी नक्सली दारसु शोरी का सरेंडर, AK-47 के साथ आया मुख्यधारा में

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर में सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली, जब 8 लाख रुपए के इनामी माओवादी दारसु शोरी ने आत्मसमर्पण कर दिया। दारसु शोरी उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी के PLGA कंपनी नंबर 05 में PPCM (प्लाटून पार्टी कमांडर) के पद पर सक्रिय था।

हथियार के साथ किया सरेंडर
पुलिस के अनुसार, दारसु शोरी ने AK-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया। उस पर सरकार ने 8 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। सरेंडर के बाद उसे पुनर्वास योजना के तहत मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा।

अन्य नक्सलियों को भी मनाने की कोशिश
बस्तर आईजी Sundarraj P ने बताया कि दारसु शोरी से मिली जानकारी के आधार पर क्षेत्र में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी सरेंडर के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सरेंडर नहीं करने वालों को चेतावनी
आईजी ने साफ कहा कि जो नक्सली हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ेंगे, उन्हें सुरक्षा बलों की ओर से कड़ा जवाब दिया जाएगा।

हालिया मुठभेड़ और अन्य सरेंडर
गौरतलब है कि 13 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेठिया और परतापुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला माओवादी को मार गिराया था, जिसकी पहचान ACM कमांडर रूपी के रूप में हुई थी।

वहीं 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद के खात्मे की तय डेडलाइन के दिन दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में कुल 35 नक्सलियों ने सरेंडर किया था, जबकि कांकेर में भी दो नक्सलियों ने पुनर्वास का रास्ता चुना था।

इस सरेंडर को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है और इससे क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

स्कूल में प्रधानपाठक की कथित अशोभनीय हरकत से हड़कंप, बच्चों की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद स्थित शासकीय प्राथमिक…

1 of 441