Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

पेंड्रा में भीषण सड़क हादसा: झपकी आने से पेड़ से टकराई बोलेरो, कार में लगी आग

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मटियाडाँड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बोलेरो कार चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई।

शादी से लौट रहे थे यात्री
मिली जानकारी के अनुसार, विशेषरा गांव के कुछ लोग कोतमा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान मटियाडाँड़ के पास चालक को नींद आ गई और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई।

ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जानें
हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग फैलने से पहले ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कई घायल, अस्पताल में भर्ती
इस दुर्घटना में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जलकर खाक हुई बोलेरो
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी बोलेरो कुछ ही समय में जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पेंड्रा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे चलेगी ‘सीएम हेल्पलाइन’, दफ्तरों के चक्कर काटने की छुट्टी, एक कॉल पर होगा समाधान!

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक बड़ी पहल…

स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत, आधी रात युवती के साथ जंगल में धराए; वीडियो वायरल

बतौली (सरगुजा): छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला एक मामला सरगुजा…

1 of 285