Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे चलेगी ‘सीएम हेल्पलाइन’, दफ्तरों के चक्कर काटने की छुट्टी, एक कॉल पर होगा समाधान!

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक बड़ी पहल करने जा रही है। राज्य में जल्द ही 24 घंटे सक्रिय रहने वाली सीएम हेल्पलाइन सेवा शुरू की जाएगी, जिससे नागरिक किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

इस हेल्पलाइन के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल कर लोग आसानी से अपनी समस्याएं दर्ज कर सकेंगे। खास बात यह है कि हेल्पलाइन पर चौबीसों घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी, ताकि हर शिकायत को तुरंत दर्ज किया जा सके।

सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। हर शिकायत के लिए एक तय समय सीमा निर्धारित की जाएगी और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी भी तय होगी। यदि निर्धारित समय के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि यह व्यवस्था प्रशासन को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाएगी। इसके साथ ही नागरिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।

इस नई प्रणाली से शासन स्तर पर शिकायतों की निगरानी आसान होगी और विभागों के कामकाज में सुधार देखने को मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि यह हेल्पलाइन आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

1 of 441