Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

मंदिर हसौद में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक फरार

मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, गोलू यादव और राजू यादव काम से लौट रहे थे, तभी सरीखेड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि गोलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक का पता लगाया जा सके।

इस दर्दनाक घटना के बाद सरीखेड़ी और अग्रसेन धाम चौक क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456