Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- तेज रफ्तार ट्रक ने ली बाइक सवार की जान, चालक फरार

सीतापुर क्षेत्र में बुधवार सुबह कटनी-गुमला नेशनल हाईवे-43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम सरईपारा स्थित राइस मिल के पास मालवाहक ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक (क्रमांक CG 29 AB 0147) पत्थलगांव की ओर से सीतापुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान जशपुर जिले के लुड़ेग निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456