Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: धान खरीदी में लापरवाही पड़ी भारी, दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर बालोद दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों नवल किशोर साहू एवं रवि वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नवल किशोर साहू गुरूर विकासखंड के मुख्यालय कुलिया एवं रवि वर्मा गुण्डरदेही विकासखंड के मुख्यालय ओडारसकरी में पदस्थ हैं। दोनों अधिकारियों को 14 नवंबर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे एवं शाम 06 बजे धान खरीदी कार्य से संबंधित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, किंतु दोनों अधिकारी प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर मिश्रा ने उनके व्यवहार को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता मानते हुए निलंबन की कार्यवाही की। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को अतिआवश्यक सेवा घोषित करते हुए एस्मा लागू किया गया है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 467