Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर: 16 मवेशियों की मौत, किसानों को भारी नुकसान

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला के बतौली क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों पर बड़ा कहर बरपाया है। ग्राम पंचायत गोविंदपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 16 मवेशियों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर में अचानक तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। इसी दौरान तेज गर्जना के बीच बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े मवेशी इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 14 बकरा-बकरी और 2 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद ग्रामीण घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृत मवेशियों में ग्राम पंचायत गोविंदपुर निवासी मनीराम के एक जोड़ी बैल, आनंद कुजूर के 9 बकरा-बकरी और मदन के 5 बकरा-बकरी शामिल हैं। इस हादसे से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। खासकर बैलों की मौत से खेती-किसानी पर सीधा असर पड़ा है, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत बतौली थाना को दे दी है। फिलहाल प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

Related Posts

CG NEWS- हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक: पत्नी से नाराज होकर 400 फीट ऊपर बैठा, 3 घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र के जिल्दा गांव में सोमवार को उस वक्त…

भारत माला प्रोजेक्ट में मुआवजा घोटाले पर ED-EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों के घर छापेमारी

कुरूद। छत्तीसगढ़ में भारतमाला इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़े भूमि अधिग्रहण और मुआवजा…

1 of 296