Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक: पत्नी से नाराज होकर 400 फीट ऊपर बैठा, 3 घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र के जिल्दा गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। करीब 25 वर्षीय केवल सिंह आयाम अपनी पत्नी से नाराज होकर 33 केवी के लगभग 400 फीट ऊंचे टावर के शीर्ष पर जा बैठा और दो से तीन घंटे तक वहीं डटा रहा।

जानकारी के अनुसार, युवक की पत्नी पिछले 3-4 दिनों से गांव में अपने चाचा के यहां आयोजित विवाह कार्यक्रम में गई थी और वापस नहीं लौटी थी। इसी बात से आहत होकर युवक ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोडगार चौकी पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई गई, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी देर तक समझाइश और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस दौरान परिजन और ग्रामीण लगातार उसे मनाने में जुटे रहे।

पुलिस के मुताबिक युवक पूरी तरह सुरक्षित है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468