Trendingदेशबड़ी खबर

कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 1 मई को अकाउंट में नहीं आएगी सैलरी

अगर आप हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी मई की पहली तारीख को सैलरी आने का इंतजार करते हैं, तो इस बार थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा. 1 मई को कई कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में सैलरी क्रेडिट नहीं होगी. इसकी वजह लेबर डे (मजदूर दिवस) और बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है, जिसके चलते देश के सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी और उस दिन सैलरी आपके अकाउंट में क्रेडिट नहीं हो सकेगी.

बैंक बंद रहने से अटका प्रोसेस
1 मई को पूरे देश में मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा की वजह से सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहते हैं. ऐसे में सैलरी प्रोसेसिंग, NEFT/RTGS जैसी बैंकिंग सेवाओं में देरी हो सकती है. हालांकि कुछ डिजिटल सेवाएं चालू रहती हैं, लेकिन सैलरी क्रेडिट का प्रोसेस अक्सर बैंक वर्किंग डे पर ही पूरा होता है.

कब तक आएगी सैलरी?
जिन कर्मचारियों की सैलरी 1 मई को आनी थी, उनके खाते में पैसा अगले वर्किंग डे यानी 2 मई या उसके बाद क्रेडिट होगी. यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि कंपनी ने सैलरी कब प्रोसेस की है और संबंधित बैंक की क्लियरिंग टाइमिंग क्या है.

प्राइवेट कंपनियों में अलग स्थिति
कुछ प्राइवेट कंपनियां छुट्टी से पहले ही सैलरी जारी कर देती हैं, ताकि कर्मचारियों को दिक्कत न हो. वहीं कई कंपनियां नियमित शेड्यूल के अनुसार ही सैलरी प्रोसेस करती हैं, जिससे एक-दो दिन की देरी हो सकती है.

डिजिटल बैंकिंग पर भी असर
हालांकि UPI और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाएं 24×7 चालू रहती हैं, लेकिन सैलरी क्रेडिट का सिस्टम अक्सर बैच प्रोसेसिंग पर आधारित होता है. इसलिए छुट्टी के दिन इसका असर देखने को मिलता है.

क्या करें कर्मचारी?
अगर आपकी सैलरी 1 मई को नहीं आती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आमतौर पर यह देरी अस्थायी होती है और अगले कार्यदिवस में पैसा आपके खाते में पहुंच जाता है.

मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
मई के महीने में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे, जिसमें 3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी. साथ ही 9 और 23 मई को दूसरे और चौथे शनिवार की देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 1 मई को मजदूर दिवस, 9 मई को रविंद्रनाथ टैगोर जयंती, 16 मई को स्टेट डे, 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम का जन्मदिन, 27/28 मई को ईद-उल-अजहा की वजह से अलग-अलग राज्यों में छुट्टी को सकती है.

Related Posts

CG NEWS- हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक: पत्नी से नाराज होकर 400 फीट ऊपर बैठा, 3 घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र के जिल्दा गांव में सोमवार को उस वक्त…

भारत माला प्रोजेक्ट में मुआवजा घोटाले पर ED-EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों के घर छापेमारी

कुरूद। छत्तीसगढ़ में भारतमाला इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़े भूमि अधिग्रहण और मुआवजा…

1 of 290