Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- 21 साल पुराने डकैती केस में सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में 21 साल पुराने डकैती मामले में सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा और प्रस्तुत साक्ष्य भरोसेमंद नहीं थे।

यह मामला दिसंबर 2003 का है, जब कोरिया जिला के पटना थाना क्षेत्र में करीब 10 लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों से मारपीट की और नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ डकैती व घर में घुसने की धाराओं में केस चलाया गया।

ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में धारा 457 और 395 के तहत आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी। हालांकि, आरोपियों ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि पहचान परेड (TIP) की प्रक्रिया में गंभीर खामियां थीं। गवाहों ने आरोपियों को पहले ही थाने में देख लिया था, जिससे पहचान की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए। कोर्ट ने यह भी कहा कि लंबे समय बाद कराई गई पहचान परेड का साक्ष्य के रूप में महत्व कमजोर हो जाता है।

इसके अलावा, जब्त किए गए सामान को लेकर भी कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ। जब्ती गवाहों के बयानों में विरोधाभास पाए गए और यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सामान कहां से और कैसे बरामद किया गया।

इन सभी तथ्यों को देखते हुए हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को त्रुटिपूर्ण करार देते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। साथ ही जिन आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके मामलों में अपील स्वतः समाप्त मानी गई।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468