Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: नहर में नहाने के दौरान पिता-बेटी बहे, एक बच्ची बचाई गई

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तांदुला नहर के तेज बहाव में एक पिता और उनकी बेटी बह गए। घटना बालोद थाना क्षेत्र के पीपरछेड़ी गांव की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 30 वर्षीय टायमन साहू अपनी दो बेटियों के साथ नहर में नहाने उतरे थे। इसी दौरान अचानक तेज बहाव में तीनों बहने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पिता और दूसरी बेटी पानी में बह गए।

ग्रामीणों की सूझबूझ से बची एक जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तीनों बह रहे थे, तभी ग्रामीणों ने एक बच्ची को पकड़कर बाहर निकाल लिया। फिलहाल वह सुरक्षित है, लेकिन पिता और 12 वर्षीय पालिक साहू का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

नगर सेना और पुलिस ने शुरू की सर्चिंग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंच गई है। नहर में लापता पिता-बेटी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

नहरों में बढ़ा पानी, खतरा भी बढ़ा
उल्लेखनीय है कि इन दिनों प्रदेश की अधिकांश नहरों में बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जलस्तर और बहाव तेज हो गया है। इसका उपयोग रबी फसलों की सिंचाई और तालाबों को भरने के लिए किया जा रहा है, लेकिन इससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नहरों और जलाशयों में नहाने से बचें और सतर्कता बरतें।

Related Posts

1 of 297