Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सरगुजा में चौंकाने वाली घटना: चोर पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी ही ले उड़ा आरोपी, मोबाइल से हुई ट्रेस

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरों को पकड़ने निकली पुलिस टीम खुद चोरी का शिकार हो गई। गंजा पकड़ने के लिए छापेमारी पर गई पुलिस की गाड़ी को एक आरोपी लेकर फरार हो गया।

कैसे हुआ मामला?
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सत्तीपारा दीवान तालाब के पास रेड कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इस दौरान ड्राइवर की जेब से गाड़ी की चाबी गिर गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मुकेश यादव ने गाड़ी स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया।

मोबाइल बना सुराग
आरोपी गाड़ी तो लेकर भाग गया, लेकिन उसमें रखा प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल फोन फेंकना भूल गया। पुलिस ने उसी मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे राम मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गाड़ी भी बरामद कर ली गई।

आरक्षक ने दर्ज कराई FIR
एफआईआर के मुताबिक, 27 अप्रैल की रात शासकीय वाहन (CG 03A 1050) से उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुर्रे और संतोष पाठक कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। आरोपी को पकड़ने के दौरान चाबी गिर गई थी, जिसकी जानकारी ड्राइवर को नहीं हुई और इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने साधी चुप्पी
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर खुलकर बोलने से बच रहा है।

उठ रहे सवाल
इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस पुलिस पर सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वही इस तरह की घटना का शिकार हो जाए, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

Related Posts

1 of 297