Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है।

बोर्ड द्वारा मंत्रालय स्थित महानदी भवन, अटल नगर से परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई।बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। मंडल ने इसके लिए तीन आधिकारिक वेबसाइटें उपलब्ध कराई हैं, जहां रोल नंबर दर्ज करते ही छात्र अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

इन वेबसाइटों पर देखें रिजल्ट

cg.results.nic.in

cgbse.nic.in

results.digilocker.gov.in

छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे भविष्य में प्रवेश और अन्य शैक्षणिक कार्यों में उपयोग किया जा सकेगा।बोर्ड ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही अपना परिणाम देखें और किसी भी भ्रामक लिंक या फर्जी वेबसाइट से बचें। रिजल्ट जारी होने के बाद कई जिलों में छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखा गया।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468