Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, इलाके में सनसनी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक नाबालिग युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस आत्मघाती कदम के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

तड़के 4 बजे हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह हृदय विदारक घटना बुधवार तड़के करीब 4:00 बजे की है। दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की ओर जा रही ट्रेन जब चोरहापड़ाव के पास पहुंची, तभी दोनों ने ट्रैक पर छलांग लगा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कल से लापता थे दोनों

मृतकों की पहचान जितेश्वर तारम (20 वर्ष) निवासी कुम्हालोरी और लिलिसा उइके (16 वर्ष) निवासी साल्हे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बीते कल से ही अपने घरों से लापता थे। परिजन पूरी रात उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन सुबह उनकी मौत की खबर सामने आई।

घटनास्थल पर मिली बाइक, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को पटरी के पास ही एक मोटरसाइकिल मिली है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों साथ ही घटनास्थल तक पहुंचे थे। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रेम प्रसंग की आशंका

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है कि आखिर इतना खौफनाक कदम उठाने के पीछे की असली वजह क्या थी।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

1 of 455