Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत

कवर्धा जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका 4 वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक कृष्णा हाडिले (34) और उनकी पत्नी कृतिका हाडिले (30) निवासी सारंगपुर किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद घोरपेन्द्री स्थित ससुराल में रुके थे। शुक्रवार सुबह वे अपने 4 वर्षीय बेटे जगदीश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोलेगांव-घोरपेन्द्री-बासनी मार्ग पर बासनी स्कूल के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ट्रक की चपेट में आने से गई जान

ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य के दौरान साइड शोल्डर में डाली गई अमानक पीली मिट्टी और सुबह हुई बारिश के कारण सड़क काफी फिसलन भरी हो गई थी। इसी बीच पीडीएस चावल लेकर जा रही ट्रक क्रमांक CG 09 B 0807 की चपेट में आने से दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका 4 वर्षीय बेटा सुरक्षित बच गया।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही कुण्डा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में राहत नहीं, हाईकोर्ट ने बरकरार रखी उम्रकैद, सौतेले पिता की अपील खारिज

बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों को…

1 of 316