छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाते हुए शुक्रवार को भी आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को अब माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) के सचिव पद की कमान सौंपी गई है। शासन ने 6 मई को जारी पिछले आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए यह नई नियुक्ति की है।











