Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, विहिप कार्यकर्ताओं ने आयुक्त के PA को पीटा

दुर्ग | दुर्ग नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन गई, जब विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने निगम आयुक्त के पीए (PA) के साथ जमकर मारपीट की। आरोपी कर्मचारी पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के पीए गौतम साहू ने कथित तौर पर किसी युवती को व्हाट्सएप पर हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र और अपमानजनक मैसेज भेजे थे। इस बातचीत के स्क्रीनशॉट जैसे ही विहिप कार्यकर्ताओं तक पहुंचे, संगठन में आक्रोश फैल गया।

निगम कार्यालय में घुसे कार्यकर्ता, जमकर हुई पिटाई

आक्रोशित विहिप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नगर निगम कार्यालय पहुंचे। वहां गौतम साहू को देखते ही कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने उसे घेरा और विरोध जताते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से निगम परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अन्य कर्मचारी सहम गए।

पुलिस ने स्थिति को संभाला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी कर्मचारी गौतम साहू को प्रदर्शनकारियों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित थाने ले गई।

कड़ी कार्रवाई की मांग

विहिप नेता सौरभ देवांगन और रामलोचन तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और उसे पद से हटाए जाने की मांग की है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों के प्रभार में फिर फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मण्डल की नई सचिव

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाते हुए शुक्रवार को भी आईएएस…

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में राहत नहीं, हाईकोर्ट ने बरकरार रखी उम्रकैद, सौतेले पिता की अपील खारिज

बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों को…

1 of 316