Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बलौदाबाजार में भीषण आग: किराना दुकान और गोदाम जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका

बलौदाबाजार के लवन रोड स्थित एक किराना दुकान और गोदाम में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। “दीपल टेंडर्स” नामक दुकान और उससे जुड़े गोदाम में रात करीब 3 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में धुएं का घना गुबार फैल गया।

तेल के टीन और किराना सामान से तेजी से फैली आग

गोदाम में बड़ी मात्रा में किराना सामग्री, खाद्य उत्पाद और तेल के टीन रखे हुए थे। ज्वलनशील सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। शुरुआती अनुमान के अनुसार हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की भयावहता से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

10 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए जिले की करीब 10 दमकल गाड़ियां लगातार मशक्कत कर रही हैं। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

फोम फायर ब्रिगेड वाहन में आई खराबी

आग की गंभीरता को देखते हुए फोम फायर ब्रिगेड वाहन भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति ऐसी बनी कि वाहन को धक्का देकर आगे बढ़ाना पड़ा। हालात को नियंत्रित करने के लिए रायपुर से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया है।

पुलिस ने खाली कराया आसपास का इलाका

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को खाली कराया गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे, जिसके चलते पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं दमकल विभाग लगातार आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश कर रहा है।

Related Posts

सूरजपुर में शर्मनाक हालात: रास्ता बंद होने से खेत में हुआ गर्भवती का प्रसव, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत धुरिया…

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब बढ़े हुए लोड का शुल्क साल में सिर्फ एक बार, दिसंबर के बिल में जुड़ेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य…

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी बस्तर की संस्कृति, राष्ट्रपति करेंगी ‘बस्तर पंडुम 2026’ विजेताओं का सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं को आज राष्ट्रीय…

1 of 439