Trendingअजब गजबबड़ी खबर

कोर्ट में चल रही थी सुनवाई, बगल के कमरे में महिला जज पुलिस अधिकारी से बना रही थी संबंध

अटलांटा (अमेरिका): न्याय के मंदिर को शर्मसार करने वाली यह घटना अमेरिका के अटलांटा फेडरल कोर्ट की है। रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल जज एलियानोर रोस (Eleanor Ross) और एक टॉप पुलिस अधिकारी के बीच लंबे समय से गुप्त संबंध चल रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि ये दोनों ही पहले से शादीशुदा थे, इसके बावजूद दोनों के बीच अफेयर चल रहा था।

सुनवाई के दौरान चैंबर में मुलाकात

मिली जानकारी के अनुसार, महिला जज एलियानोर रोस जब कोर्ट रूम में मामलों की सुनवाई कर रही होती थीं, उसी दौरान वे सुनवाई के बीच में ही बगल के कमरे (जज चैंबर) में चली जाती थीं। वहां वह पहले से मौजूद अपने प्रेमी पुलिस अधिकारी के साथ संबंध बनाने लगती थीं, जबकि बाहर अदालत की कार्यवाही चल रही होती थी।

लंबे समय से चल रहा था खेल

जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों अक्सर कोर्ट परिसर और जज के निजी रूम का इस्तेमाल अपने निजी संबंधों के लिए करते थे। एक बेहद जिम्मेदार पद पर बैठे दो अधिकारियों द्वारा कानून के परिसर में इस तरह की हरकत करने को लेकर अब प्रशासनिक और कानूनी हलकों में तीखी आलोचना हो रही है।

पद और मर्यादा पर उठे सवाल

इस खुलासे के बाद अमेरिकी न्यायिक व्यवस्था की साख पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। कोर्ट रूम जैसी संवेदनशील और गरिमापूर्ण जगह पर इस तरह के आचरण को अत्यंत गंभीर माना जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद महिला जज और संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 462