Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- प्रेम विवाह की सजा; कुएं से पानी, राशन और मजदूरी पर रोक, जीते-जी निभाईं दशगात्र की रस्में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मस्तूरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अंतर्जातीय विवाह करने वाले पांच प्रेमी जोड़ों के परिवारों का कथित तौर पर सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि उन्हें गांव में पानी, राशन और मजदूरी जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, अलग-अलग जातियों के बालिग युवक-युवतियों ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद समाज के कुछ लोगों ने इसे परंपराओं के खिलाफ बताते हुए संबंधित परिवारों पर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए। गांवों में बैठकों के माध्यम से जुर्माना लगाया गया और विरोध करने वालों को समाज से बाहर करने का निर्णय लिया गया।

जीते-जी कर दिया मृत्यु भोज और दशगात्र

मामले का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि कुछ परिवारों पर सामाजिक दबाव इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपने ही परिजनों के लिए जीते-जी मृत्यु भोज और दशगात्र जैसी रस्में निभाकर रिश्ते खत्म होने की घोषणा कर दी। इस घटना ने सामाजिक बहिष्कार की गंभीरता और पीड़ितों की मानसिक स्थिति को उजागर कर दिया है।

पानी, राशन और रोजगार पर भी प्रतिबंध

पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें गांव के सार्वजनिक कुओं से पानी भरने नहीं दिया जा रहा है। राशन दुकानों से सामान खरीदने में भी बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। इसके अलावा मजदूरी करने और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर भी रोक लगा दी गई है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

प्रशासन से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार

सामाजिक बहिष्कार और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान सभी पीड़ित परिवार कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि सामाजिक फैसलों के नाम पर उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और वे भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवारों को उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा और इस तरह की अमानवीय सामाजिक प्रथाओं पर रोक लगाई जाएगी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 468