Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

नंदनवन जंगल सफारी की सैर हुई दोगुनी महंगी, वन विभाग ने बढ़ाई टिकट की दरें; देखें नई रेट लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी वासियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी खबर है। नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी की सैर अब महंगी हो गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जंगल सफारी के एंट्री टिकट और सफारी राइड की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। अब पर्यटकों को सफारी का लुत्फ उठाने के लिए पहले के मुकाबले दोगुनी राशि खर्च करनी होगी।

जंगल सफारी के डायरेक्टर थेजस शेखर ने दरों में हुई इस वृद्धि की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि टिकटों से मिलने वाली इस राशि का उपयोग सफारी और जू (चिड़ियाघर) के रखरखाव और पर्यटक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सफारी का किराया घटाया गया था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।


अब सफारी परिसर के भीतर चिड़ियाघर (जू) में प्रवेश के लिए नए रेट इस प्रकार होंगे:

  • 6 से 12 वर्ष के बच्चे: ₹25 (पहले) ₹50 (अब)
  • 12 वर्ष से अधिक (वयस्क): ₹50 (पहले) 7₹100 (अब)
  • विदेशी पर्यटक: ₹200 (पहले) ₹500 (अब)

जंगल के भीतर वन्यप्राणियों को देखने के लिए चलने वाली बसों का किराया भी श्रेणीवार बढ़ा दिया गया है:

पर्यटक वर्गसाधारण बस (Non-AC)एसी बस (AC Bus)इलेक्ट्रिक बस (E-Bus)
बच्चे (6-12 वर्ष)₹100₹150₹175
वयस्क (12 वर्ष से ऊपर)₹150₹200₹250
विदेशी पर्यटक₹750₹1,000₹1,250

बुजुर्गों और दिव्यांगों को राहत, लेकिन छुट्टियों में नियम सख्त

वन विभाग ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए उनकी एंट्री निःशुल्क (Free) रखी है। हालांकि, इसके लिए कुछ नियम और शर्तें तय की गई हैं:

  • मुफ्त एंट्री का लाभ लेने के लिए वैध पहचान पत्र (ID Proof) दिखाना अनिवार्य होगा।
  • ध्यान दें: यह निःशुल्क एंट्री की सुविधा शनिवार-रविवार (वीकेंड), सार्वजनिक अवकाश और सरकारी छुट्टियों के दिनों में लागू नहीं होगी। इन दिनों में उन्हें भी तय शुल्क देना होगा।

Related Posts

रायपुर: आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, भड़के ग्रामीणों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़ और आगजनी

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम पलौद में एक सनसनीखेज…

काउंसलिंग के बाद सब-इंजीनियर से ‘हाईप्रोफाइल’ लूट; सबूत वाला मोबाइल छीनकर भागे कथित पत्रकार, केस दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक उपअभियंता (सब-इंजीनियर) को सुनियोजित जाल में…

1 of 350