Trendingदेशबड़ी खबर

जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

जून का महीना कल से शुरू होने वाला है. अगर आपको अगले महीने ब्रांच जाकर चेक बुक, पासबुक अपडेट या लोन से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो अपनी वित्तीय प्लानिंग अभी से कर लीजिए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2026 का आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है. जून महीने में देशभर में कुल 11 दिन बैंक शाखाओं में ताले लटके रहेंगे. छुट्टियों की इस लंबी लिस्ट में दूसरे, चौथे शनिवार के साथ रविवार की नियमित छुट्टियां शामिल हैं. इसके अलावा मुहर्रम, कई क्षेत्रीय त्योहारों जैसे विशेष अवसरों पर भी बैंक कर्मचारियों का अवकाश रहेगा.

इन कारणों से 11 दिन ठप रहेगा कामकाज
आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार, बैंक हॉलिडे को तीन अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाता है. राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा कई अवकाश राज्य विशेष के त्योहारों पर निर्भर करते हैं, जिसका सीधा असर उस क्षेत्र के ग्राहकों पर पड़ता है. जून 2026 के कैलेंडर पर नजर डालें तो 7, 14, 21, 28 तारीख को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. वहीं, 13 जून को दूसरे शनिवार, 27 जून को चौथे शनिवार के चलते देशभर की सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. बाकी की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के अहम स्थानीय त्योहारों के हिसाब से तय की गई हैं.

आरबीआई की पूरी हॉलिडे लिस्ट देखें

तारीखदिनछुट्टी का कारणराज्य
7 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
13 जून 2026शनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
14 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
15 जून 2026सोमवारराजा संक्रांति / YMA डेओडिशा और मिजोरम
21 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
25 जून 2026गुरुवारमुहर्रमआंध्र प्रदेश
26 जून 2026शुक्रवारमुहर्रमत्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड
27 जून 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में
28 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
29 जून 2026सोमवारसंत गुरु कबीर जयंतीहिमाचल प्रदेश
30 जून 2026मंगलवाररेमना निमिजोरम


डिजिटल बैंकिंग बनेगी सहारा
बैंकों के 11 दिन बंद रहने का मतलब यह कतई नहीं है कि आपके रोजमर्रा के लेन-देन पूरी तरह रुक जाएंगे. रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि ब्रांच बंद होने के बावजूद ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी. यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल आप बिना किसी रुकावट के कर सकेंगे. इससे पैसों के ट्रांसफर या बिल पेमेंट में आपको कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. फिर भी, जो काम केवल ब्रांच जाकर ही हो सकते हैं, उन्हें समय रहते निपटाना ही बेहतर विकल्प है.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 462