Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: एकतरफा प्यार में अंधे सिरफिरे ने नाबालिग लड़की के पिता पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एकतरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की के पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका खौफनाक फुटेज अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक सुधरवाने गए थे पिता, पीछे से हुआ हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, कुदुदंड इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से आरोपी युवक एकतरफा प्रेम करता था। लड़की और उसके परिवार वाले युवक की इन हरकतों का लगातार विरोध कर रहे थे और उससे दूरी बनाकर रख रहे थे। इसी बात से नाराज होकर युवक ने बदला लेने की खौफनाक साजिश रची।

लड़की के पिता जब अपनी बाइक की मरम्मत कराने के लिए एक दुकान पर पहुंचे थे, तभी आरोपी चुपके से उनके पीछे आया। इससे पहले कि पिता कुछ समझ पाते, आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस हिंसक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

सिम्स में इलाज जारी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

हमले में गंभीर रूप से घायल पिता को लहूलुहान हालत में तुरंत सिम्स (SIMS) अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी युवक को धर दबोचा।

Related Posts

कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र सिंह…

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…

1 of 476