Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में मिवान स्टील प्लांट में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू किए गए। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन द्वारा प्लांट और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीम जान-माल के नुकसान का आकलन कर रही है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही इसके कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Related Posts

कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र सिंह…

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…

1 of 476