Uncategorized

केरल में मानसून की दस्तक आज, छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी प्री-मानसून गतिविधियां; 15 जून के बाद प्रवेश के आसार

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुरुवार को केरल के रास्ते देश में प्रवेश करने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून इस बार अपनी सामान्य तिथि से करीब तीन दिन देरी से केरल पहुंचेगा। इसके सक्रिय होते ही छत्तीसगढ़ में भी प्री-मानसून गतिविधियों में तेजी आने के संकेत हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। मानसून केरल, तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय होने के बाद नमी से भरपूर हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेंगी, जिससे विशेषकर बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

15 जून के बाद छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसून

आमतौर पर मानसून बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करता है और चार से पांच दिनों में रायपुर सहित मध्य क्षेत्र तक पहुंचता है। इसके बाद अंबिकापुर और उत्तरी क्षेत्रों में सक्रिय होता है। इस वर्ष मानसून की धीमी गति को देखते हुए इसके 15 जून के बाद प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पूरे प्रदेश में मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक पूरी तरह सक्रिय हो सकता है।

42 डिग्री पर अटका प्रदेश का तापमान

बुधवार को हल्के बादलों और नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा, जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तेज गर्मी से राहत मिली है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। प्री-मानसून गतिविधियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में अंधड़ और बारिश की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

सामान्य से कम है तापमान

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से अंधड़, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों के कारण दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं का प्रभाव फिलहाल कम होने के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही है। हालांकि जून माह में रायपुर का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना सामान्य माना जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादल, उमस और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

International Yoga Day 2026- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवा रायपुर में योग शिविर, संजय श्रीवास्तव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय,…

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूँका

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक दिल दहला देने…

सीतापुर विधायक-नायब तहसीलदार विवाद: दो समर्थकों ने किया सरेंडर, राजस्व अधिकारियों की हड़ताल स्थगित

अंबिकापुर। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद…

1 of 8