Trendingदेश

मनचले ने जबरदस्ती किया ‘किस’ तो लड़की ने चबा डाली जीभ, लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा

यूपी के कानपुर में एक मनचले को लड़की छेड़ना भारी पड़ गया. लड़की ने अपने दांतों से उसकी जुबान ही काट ली. घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, उसका इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके.

आरोप है कि मनचला लड़की के पीछे-पीछे जाकर उसे परेशान करता था. जबरदस्ती दबोच लेता था. तंग आकर लड़की ने अपने दांतों से उसकी जुबान काट डाली. पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है. घायल युवक अस्पताल में इलाज करा रहा है जबकि पुलिस उसके ठीक होते ही उसकी गिरफ्तारी की तैयारी में बैठी है.

पूरा मामला कानपुर के बिल्हौर इलाके के एक गांव का है. यहां रहने वाला चंपी शादीशुदा है. उसके दो बच्चे भी हैं. इसके बावजूद वह गांव की एक लड़की के पीछे काफी दिनों से पड़ा था. लड़की उसको कई बार समझा चुकी थी मगर वह अपनी आदत में सुधार नहीं ला रहा था.

बीते सोमवार को लड़की खेत पर मिट्टी लेने गई थी, तभी पीछे से चंपी भी चुपचाप वहां पहुंच गया. उसने लड़की को खेत में पकड़ लिया और जबरदस्ती उसको चूमने लगा. लड़की ने विरोध किया लेकिन वह वह उसको हटा नहीं पा रही थी. मौका मिलते ही लड़की ने तुरंत अपने दांतों से उसकी जुबान को पकड़ कर काट लिया. जुबान कटते ही चंपी दर्द से चिल्लाने लगा. उसके मुंह से खून बहने लगा. वह खेत में ही गिर गया.

इसके बाद लड़की ने अपने भाइयों को जानकारी दी. चंपी के परिवार वाले भी मौके पर आ गए. उन्होंने लड़की के भाइयों पर आरोप लगाया उन्होंने उसकी जुबान काटी है लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि लड़की के भाई उस समय गांव में ही नहीं थे. इसके बाद पुलिस ने युवक को बिल्हौर सरकारी अस्पताल भेजा जहां से उसको कानपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

थाना इंचार्ज अशोक कुमार सरोज का कहना है कि चंपी काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा था. उसने उसका पीछा करके जबरदस्ती की. इसी दौरान लड़की ने उसकी जीभ काट ली. लड़की की तरफ से रिपोर्ट लिखी गई है. आरोपी के ठीक होते ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 460