Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर की कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिला बदर, 3 महीने तक 6 जिलों में प्रवेश पर रोक

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर कर दिया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के तहत मुस्कान रात्रे को अगले तीन महीने तक रायपुर समेत छह जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार मुस्कान रात्रे लंबे समय से अवैध शराब और गांजा कारोबार, नशीले पदार्थों की बिक्री, मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त रही है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 20 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

मध्य जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि कई बार चेतावनी और पूर्व में कार्रवाई किए जाने के बावजूद उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

छह जिलों से किया गया निष्कासित

छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत जारी आदेश के अनुसार मुस्कान रात्रे को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों की सीमाओं से तीन माह के लिए बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।

क्षेत्र में बना रखा था भय का माहौल

पुलिस जांच में सामने आया कि मुस्कान रात्रे लगातार अवैध गतिविधियों का संचालन कर रही थी, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था। उसके आपराधिक इतिहास, दर्ज मामलों और स्वतंत्र गवाहों के बयानों के आधार पर जिला बदर की कार्रवाई को उचित माना गया।

डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

नशे के कारोबार पर सख्ती जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आम लोगों को राहत मिलेगी। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और नशे के कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आगे इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने, समाज में शांति स्थापित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

1 of 468