Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 5 दिनों में 15 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 को आम जनता का सकारात्मक और व्यापक समर्थन मिल रहा है। हेल्पलाइन शुरू होने के महज पांच दिनों के भीतर 15,434 नागरिकों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई हैं। शुरुआती आंकड़े संकेत देते हैं कि लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए इस व्यवस्था पर भरोसा जता रहे हैं।

प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े हैं। इस विभाग के खिलाफ 2,470 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग से संबंधित 2,058 शिकायतें, ऊर्जा विभाग से जुड़ी 1,921 शिकायतें, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की 1,509 शिकायतें तथा खाद्य विभाग से संबंधित 1,235 शिकायतें हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई हैं।

हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों में नामांतरण, भूमि सीमांकन, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, खराब स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, बिजली आपूर्ति में बाधा तथा राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। ये ऐसे मुद्दे हैं जिनका सीधा संबंध आम लोगों की दैनिक जरूरतों और जीवन स्तर से है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के शुरुआती आंकड़े यह भी दर्शाते हैं कि नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहले से अधिक जागरूक और सक्रिय हुए हैं। हेल्पलाइन जनता और प्रशासन के बीच संवाद की एक मजबूत कड़ी के रूप में उभरती दिखाई दे रही है। वहीं, संबंधित विभागों के लिए शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना एक बड़ी जिम्मेदारी बनकर सामने आया है।

सरकार को उम्मीद है कि यह व्यवस्था न केवल शिकायतों के त्वरित समाधान में मदद करेगी, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और सुशासन को भी मजबूत बनाएगी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 468