Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में नवंबर में ही कड़ाके की ठंड शुरू, अंबिकापुर में बिछी बर्फ सी चादर, बस्तर में भी 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के महीने में ही दिसंबर-जनवरी वाली ठंड का एहसास करा रहा है। पिछले चार दिनों से आसमान पूरी तरह साफ है और रात का पारा हर रोज 1-1.5 डिग्री लुढ़क रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने आज जारी बुलेटिन में बताया कि राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री नीचे पहुंच गया है।

दिन का तापमान भी 30 डिग्री से नीचे बना हुआ है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान सिर्फ 29.0°C दर्ज किया गया, जिससे दिन में भी हल्की सिहरन महसूस हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एच.पी. चंद्रा ने बताया, “इस साल ला नीना (La Niña) बहुत मजबूत हो चुका है। प्रशांत महासागर में समुद्र का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। इससे जेट स्ट्रीम दक्षिण की ओर खिसक गई है और साइबेरिया-मध्य एशिया की बर्फीली हवाएं सीधे मध्य भारत तक बेरोकटोक पहुंच रही हैं।”

मौसम विभाग ने अनुसार, अगले 7-10 दिन तक आसमान साफ रहेगा।रात का पारा और 2-3 डिग्री गिरने की संभावना। बस्तर संभाग में भी 24-25 नवंबर तक कई जगह तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। अगर नवंबर में ही 9 डिग्री या उससे कम पहुंच गया तो नवंबर का सबसे ठंडा रिकॉर्ड टूट जाएगा।

मानसून के बाद बारिश कम होने से आसमान बिल्कुल साफ है। रात में धरती की गर्मी तेजी से अंतरिक्ष में निकल रही है। इसे ही रेडिएशन कूलिंग कहते हैं। यही कारण है कि सुबह 4 बजे से 8 बजे तक सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में लोग बोले- सुबह तो ऐसा लग रहा जैसे जनवरी चल रहा हो। मैनपाट में अलाव जलने शुरू हो गए हैं। रायपुर में भी शाम 6 बजे के बाद लोग जैकेट-स्वेटर निकाल चुके हैं।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468