Trendingछत्तीसगढ

CG- PM आवास योजना पर बवाल! कांग्रेस बोली – “ये लूट है या षड्यंत्र?”

रायपुर। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आज निगम मुख्यालय में भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया।

आकाश तिवारी ने खुलासा किया कि 800 से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को अब तक प्रधानमंत्री आवास की एक भी किस्त नहीं मिली। कई लोगों को सिर्फ पहली किस्त मिली, दूसरी किस्त का महीनों से इंतज़ार है। 1900 से अधिक लोगों का नक्शा पास हो चुका है, फिर भी वे अपना मकान नहीं बना पा रहे। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या भाजपा सरकार गरीबों के हक को छीनने का खेल खेल रही है? यह भ्रष्टाचार है या सुनियोजित षड्यंत्र? सरकार जवाब दे।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और वरिष्ठ कांग्रेसी पंकज शर्मा ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना को छत्तीसगढ़ के मंत्री और अधिकारी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखा दे रहे हैं।”

नेताओं ने मौके पर ही प्रभावित कुछ लाभार्थियों को फोन पर जोड़ा और उनकी तकलीफ मीडिया के सामने रखी। एक महिला ने रोते हुए बताया कि पहली किस्त के बाद दूसरी किस्त नहीं आई, जिससे उसका आधा बना मकान बारिश में भरभरा गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सभी पात्र लोगों को राशि और मकान नहीं मिले तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 467