Trendingबॉलीवुडमनोरंजन

इंटरनेशनल मेन्स डे: जब बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ मर्द ने कमाल कर दिखाया

हैदराबाद: आज 19 नवंबर को दुनियाभर में इंटरनेशनल मेन्स डे मनाया जा रहा है. आज का दिन पुरुषों की पीठ थपथपाने का दिन है, जिनके कंधों पर पूरी दुनिया का बोझ टिका हुआ है. चाहे कोई भी फील्ड हो पुरुष समाज सबसे आगे खड़ा नजर आता है. हर क्षेत्र में उसकी भूमिका असाधारण है. इस अवसर पर बात करेंगे एंटरटेनमेंट की दुनिया की, जिसमें पुरुष ने खुद को मजबूती से स्थापित कर लिया है. एक फिल्म में एक हीरो और एक हीरोइन का होना बहुत जरूरी माना जाता है, तभी वो फिल्म संपूर्ण मानी जाती है, लेकिन समय के साथ अब बहुत कुछ बदल चुका है. अब सोलो मेल और फीमेल लीड फिल्में भी खूब चलती हैं. ऐसे में हम बात करेंगे उन फिल्मों की जिसमें हीरोइन का कोई अता-पता नहीं था, यानी सोलो मेल लीज फिल्में.

    धमाल

    साल 2007 में रिलीज हुई 5 पुरुषों की मास कॉमेडी ड्रामा फिल्म धमाल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया था. रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और आशीष चौधरी की कॉमेडी ने दर्शकों को हंसा-हंसा कर पागल कर दिया था. साथ ही संजय दत्त ने भी फिल्म में हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

    तारे जमीन पर

    आमिर खान स्टारर फिल्म तारे जमीन पर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसमें कोई फीमेल लीड नहीं थी. तारे जमीन पर को खुद आमिर खान ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में वह एक स्कूल टीचर बने थे. यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जो हंसाने के साथ-साथ खूब रुलाने का भी काम करती है. इसका स्प्रिचुअल रीमेक सितारे जमीन पर मौजूदा साल में रिलीज हुई सितारे जमीन पर है.

    ओएमजी

    अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म ओएमजी में भी कोई हीरोइन नहीं थी. ओएमजी एक सुपरहिट फिल्म है. फिल्म की कहानी में भवगान के अस्तित्व पर सवाल उठाए गए और प्राकृतिक आपदा के लिए भी उसे जिम्मेदार ठहराया गया. सेमी कोर्ट रूम ड्रामा यह फिल्म आज भी अपना प्योर कहानी के लिए जानी जाती है. परेश रावल और अक्षय कुमार दोनों ने फिल्म को अकेले ही सक्सेस का स्वाद चखवाया था.

    आमिर

    राजीव खंडेलवाल स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म आमिर भी बिना हीरोइन वाली फिल्म है. राजीव की यह डेब्यू फिल्म है, जिसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा था. 6 जून 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म को आलोचकों और समीक्षकों ने भी सराहा था. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया था.

    ए वेडनेसडे

    नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, जिमी शेरगिल, आमिर बशीर, पराग त्यागी स्टारर हिंदी थ्रिलर फिल्म ए वेडनेसडे को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में इमोशंस, ड्रामा और भरपूर सस्पेंस देखने को मिला, लेकिन अभिनेत्री नहीं. इस फिल्म में एक शख्स (नसीरुद्दीन शाह) पुलिस को फोन कर बताता है कि उसने 5 जगह बम रखे हैं. इन्हें डिफ्यूज करने के बदले में वह आतंकवादियों को रिहा करने की मांग करता है. फिल्म बहुत ही ड्रामाटिक है, जो अंत तक सीट से चिपकाए रखती है.

    Related Posts

    किसानों के लिए बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में यूरिया वितरण की 80% वाली सीमा खत्म; अब खरीफ 2025 के बराबर मिलेगा पूरा खाद

    छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की खेती के बीच किसानों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने…

    1 of 399